यह भी पढ़ें: हिमाचल: शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान- 15 जून के बाद 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं! हम तैयार हैं
आरोप लगाया गया है कि पूर्व सैनिक की निजी भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाने पर कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। अभी पूर्व सैनिक का परिवार बातचीत कर ही रहा था कि तभी गांव के कुछ लोग आ धमके और पूर्व सैनिक के पूरे परिवार पर डंडे, हॉकी आदि से हमला बोल दिया। हमले में पूर्व सैनिक लाल सिंह (90) को चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमी कोरोना की रफ़्तार: 1309 नए केस, रिकवरी चार हजार; आज गई 59 की जान
इसके अलावा पूर्व सैनिक की पत्नी केसरी देवी (85), बेटी मिंटो देवी (45) जिसे पालमपुर रेफर किया गया है। बेटा शशि कुमार (50) और परिवार के सदस्य पंकज को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिक की निजी भूमि पर जबरन ट्रैक्टर चलाने को लेकर मारपीट हुई है। तीन आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। अन्य की पहचान की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks