हिमाचल: अंजान आदमी से चैट करती थी महिला अधिकारी; नंबर पर भेज दी उसकी अशलील फोटो

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: अंजान आदमी से चैट करती थी महिला अधिकारी; नंबर पर भेज दी उसकी अशलील फोटो

शिमला। हिमाचल प्रदेश की एक महिला अधिकारी को एक अंजान शख्स से चैटिंग करना काफी महंगा पड़ गया। महिला अधिकारी राजधानी शिमला में एक प्रोजेक्ट में कार्यरत बताई जा रही है। 

बतौर रिपोर्ट्स, उक्त व्यक्ति पिछले तीन महीनों से महिला अधिकारी के साथ ऑनलाइन चैटिंग कर रहा था। महिला ने कई बार उसके बारे में जानना चाहा, लेकिन शातिर हर बार अपनी पहचान छुपाता रहा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी

इस बीच बीते बुधवार को व्यक्ति ने महिला के फोन पर पहले कॉल की। उसके बाद उसके नंबर पर उसकी अशलील फोटो भेज दीं। बताया जा रहा है इन फोटो को फोटोशॉप के जारी एडिट किया गया है। 

इसके बाद अब पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत न्यू शिमला स्थित महिला थाना में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह राजधानी शिमला में एक प्रोजेक्ट में सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: खाई में जा लुढ़की तेज रफ़्तार कार; एक नहीं बचा, दो पहुंचे अस्पताल

उक्त महिला द्वारा बताया गया कि बीते 13 मार्च को उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया। उसने इसका जवाब देकर उसके बारे में पूछा। लेकिन शातिर ने अपनी पहचान छुपाई। 

बीते बुधवार सुबह उक्त व्यक्ति ने उसे वाट्सएप कॉल किया। कॉल बीच में ही कट गया। यह फोन किसी व्यक्ति का था। शातिर ने उसके फोन पर मैसेज भेजा। इसमें कहा कि क्या वह अपनी पर्सनल फोटो देखना चाहोगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी राशन वितरण के नियमों में हुआ बदलाव, रोज 50 लोगों को ही मिलेगा; जानें

इसके बाद उसने मोबाइल पर अश्‍लील फोटो भेजे। मैसेज आने के बाद उसने तुरंत उस नंबर को ब्लॉक कर दिया। फिर शातिर शख्स ने किसी अन्य नंबर से उसके फोन पर मैसेज भेजे और धमकी दी कि वह इसे फेसबुक पर अपलोड कर देगा। 

जब उसने चैट बॉक्स पर जवाब देना बंद किया तो शातिर ने वॉटसएप कॉल करना शुरू कर दिया। दस मिनट के भीतर 9 बार फोन किया। 10:45 बजे उसे एक और फोन आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ