यह भी पढ़ें: कर्फ्यू के बीच शिमला वासियों को थोड़ी राहत: छूट के बाद भी खुले रहेंगे ढाबे; ये काम भी होंगे
मिली जानकारी के मुताबिक़ यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे घटित हुई। इसके बाद जैसे ही ग्रामीणों ने घर की छत से धुआं निकलते हुए देखा तो आग को बुझाने का भरकस प्रयास किया लेकिन आग इतनी भयानक थी कि इस पर काबू नहीं पाया जा सका और देखते ही देखते सब कुछ राख हो गया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग व स्थानीय प्रशासन को भी दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के बुजुर्ग दंपति की हरियाणा में तकिये से गला दबाकर हत्या, जांच शुरू
सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंचे व आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। इस आग में जलने वाले मृतक का नाम झांसी लाल शर्मा पुत्र कुंदी राम गांव कमांद डाकघर मैंडी तहसील करसोग बताया जा रहा है।
बताया गया कि वह इस मकान में अकेला रहता था, जबकि बाकी परिजन दूसरी जगह मकान में रहते थे। बतौर रिपोर्ट्स, प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर 15000 रू की राशि प्रदान की है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks