यह भी पढ़ें: हिमाचल: मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी, मरीजों की बिगड़ी हालत, सीएम तक पहुंची बात
उक्त व्यक्ति का इलाज नाहन अस्पताल में चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. ब्लैक फंगस से हुई पहली मौत ने ही प्रशासन के कान खड़े कर दिए हैं. पहले से ही कोरोना मैनेजमेंट में परेशान सरकार, प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने अब आनन-फानन में ब्लैक फंगस से निपटने के लिए भी कसरत शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: HPSSC का गज़ब खेल: 379 पदों के आवेदन को बचे हैं तीन दिन और ठप पड़ी हुई है वेबसाइट!
राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार को कांगड़ा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने कोरोना संकट के साथ-साथ ब्लैक फंगस से निपटने के इंतजाम और तैयारियों की समीक्षा की।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सेब के नशीले बगीचे में पुलिस रेड; बरामद हुए अफीम के हजारों पौधे, दो पर केस
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच अचानक से ब्लैक फंगस के फैलने के खतरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। बीमारी को लेकर आईसीएमआर द्वारा जारी गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए निपटने की तैयारी की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks