हिमाचल में गज़ब हो गया: मंगाया 15 हजार का मोबाइल, डिब्बे में निकला प्याज

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में गज़ब हो गया: मंगाया 15 हजार का मोबाइल, डिब्बे में निकला प्याज

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय हमीरपुर में ऑनलाइन खरीदारी में ठगी होने का एक बड़ा ही गज़ब मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ठगी का शिकार हो गया। 

अणु के रहने वाले शशि ठाकुर ने बताया कि उन्होंने एक निजी कंपनी से 15 हजार रूपए कीमत का एक मोबाइल फोन ऑनलाइन खरीदा था। उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन और डिलीवरी का भुगतान किया था। लेकिन जब डिलीवरी ब्वॉय घर पहुंचा तो डिब्बे में प्याज निकला।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम: तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानें पूरा और सटीक ब्यौरा

इस पर उन्होंने कंपनी के गुरुग्राम स्थित कार्यालय में संपर्क किया। वहां से उन्हें लिखित में शिकायत करने के लिए कहा गया। शशि ने बताया कि उन्होंने ईमेल के जरिये कंपनी मुख्यालय में इस मामले की शिकायत कर दी है। 

बता दें कि कई लोग ऑनलाइन सामान मंगवा रहे हैं। लेकिन कई फर्जी कंपनियां लोगों को चपत लगा रही हैं। शशि ठाकुर ने कहा कि कंपनी ने उन्हें दस दिन के भीतर नए फोन की डिलीवरी की बात कही है। अगर उन्हें फोन नहीं मिला तो न्यायालय में केस किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ