हिमाचल: सरकारी नर्स ने क्वार्टर में लगाया फंदा, फोन ही करते रह गए घर वाले

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: सरकारी नर्स ने क्वार्टर में लगाया फंदा, फोन ही करते रह गए घर वाले

चंबा। हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, सूबे में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच इन मामलों में और अधिक वृद्धि देखने को मिली है। 

इसी कड़ी में ताजा अपडेट प्रदेश के चंबा जिले से सामने आ रही है। जहां पर एक स्टाफ नर्स ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी का फंद डालकर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता रात के वक्त तब चला, जब दिनभर फोन पर फोन करके परेशान हो चुके उसके घर वाले यहां पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट: अलर्ट जारी, जानें हफ्ते भर कैसा रहेगा मौसम

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पोस्टमॉर्टम करवाया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। हालांकि इस खौफनाक कदम की वजह साफ नहीं हो पाई है। 

घटना चुराह उपमंडल मुख्यालय स्थित तीसा के सिविल अस्पताल की है। 35 साल की प्रिया दुग्गल निवासी गांव डोरी सिविल अस्पताल तीसा में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। उसने शुक्रवार रात को तीसा गांव में स्थित अपने क्वार्टर में फंदा लगा लिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ट्रक यूनियन प्रधान के 30 वर्षीय भतीजे की कार ट्रक से भिड़ी, जिसने भी देखा दहल गया

इस बारे में तब पता चला, जब घर वाले शनिवार शाम को प्रिया को फोन कर रहे थे और उसने फोन रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसके भाई को उसके क्वार्टर में जाकर देखने को कहा। प्रिया के भाई ने क्वार्टर पहुंचकर जब दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं आया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: बोलेरो-कैम्पर की टक्कर में दो की गई जान; पिता-बेटी ने लगा दी छलांग, बच गए दोनों

बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खोला गया तो किसी तरह से उसने दरवाजा खोला और पाया कि कमरे के भीतर प्रिया ने फंदा लगाया हुआ था। उसने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो प्रिया मृत पाई गई। पुलिस टीम ने शव को तीसा अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ