ऐसे में जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट, himachal.nic.in पर उपलब्ध करे गए आवेदन फॉर्म को भरकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि सचिवालय में फर्राश-कम-चौकीदार-कम-माली के पदों पर दैनिक मजदूरी के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन 26 मार्च 2021 को ही जारी किया गया था।
ऐसे करें आवेदन, ये रही डीटेल
आवेदन के लिए उम्मीदवार निदेशालय की ऑफिशियल वेबसाइट, himachal.nic.in पर विजिट करने के बाद वेकेंसी के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर अपना सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भर्ती विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती विज्ञापन में ही दिया गया है। इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और मांगे गये डॉक्यूमेंट्स के साथ इस पते पर जमा कराएं – श्री जे. एन. उपाध्याय, अंडर सेक्रेट्री (एसए), हिमाचल प्रदेश सरकार, कक्ष संख्या 307, आर्म्सडेल बिल्डिंग, एचपी सचिवालय, शिमला-171002। टेलीफोन नं. 01772880308।
हिमाचल प्रदेश सचिवालय फर्राश-कम-चौकीदार-कम-माली भर्ती विज्ञापन और अप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक
कौन कर सकता है आवेदन?
हिमाचल प्रदेश सचिवालय फर्राश-कम-चौकीदार-कम-माली भर्ती विज्ञापन के अनुसार इन पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने राज्य में स्थित किसी विद्यालय/संस्थान से मिडिल स्कूल या मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण हो। हिमाचल प्रदेश की परंपराओं, व्यवस्थाओं और बोलियों की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती विज्ञापन देखें।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks