इसी तरह अब सूबे की पंचायतों में तैनात 1800 सिलाई अध्यापिकाओं को राज्य सरकार 7100 रूपए प्रतिमाह मानदेय देगी। बता दें कि चौकीदारों और सिलाई अध्यापिकाओं का 300-300 रूपए प्रतिमाह मानदेय बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्राइवेट बसों के बाद अब खड़ी हो सकती हैं HRTC बसें, ये रूट तो रुक भी गए
बतौर रिपोर्ट्स, बढ़ा हुआ मानदेय पहली अप्रैल माह से ही लागू कर दिया जाएगा। राज्य ग्रामीण विकास विभाग के सचिव संदीप भटनागर ने इस संबंध में दो अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं।
गौरतलब है कि अभी तक पंचायत चौकीदारों को 5000 रूपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था और प्रदेश सरकार ने बजट में यह मानदेय बढ़ाने के लिए प्रावधान किया है।
यह भी पढ़ें: कैबिनेट से पहले सर्वदलीय बैठक जारी: लॉकडाउन के फैसले पर टिकी हैं सबकी निगाहें
इसी तरह पंचायतों की टेलरिंग टीचरों को पहले 6800 रूपए प्रतिमाह मानदेय मिल रहा था। पहले पंचायतों में ऐसी टीचरों की संख्या 2922 थी जो घटकर 1800 के करीब हैं। कुछ पंचायतों की टेलरिंग टीचर नौकरी छोड़ गई हैं तो कुछ रिटायर हो चुकी हैं। इन टेलरिंग टीचरों को डाइंग कैडर में रखा गया है। इन पदों के रिक्त होने पर सरकार लंबे समय से नहीं भर रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks