हिमाचल: छोटी सी बात पर दांत से चबाकर अलग कर दी अंगुली; इलाज हुआ पर नहीं जुड़ी

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: छोटी सी बात पर दांत से चबाकर अलग कर दी अंगुली; इलाज हुआ पर नहीं जुड़ी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत धनेटा के बलोह गांव से एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी में एक शख्स ने दूसरे व्यक्ति की अंगुली दांतों से इतनी जोर से चबा डाली कि वह हाथ से पूरी तरह अलग हो गई। वहीं, इस मारपीट के दौरान पीड़ित शख्स का 5 लाख रुपयों से भरा हुआ बैग भी गायब हो गया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन!

वहीं, डॉक्टरों द्वारा की लाख कोशिशों के बावजूद अंगुली को दोबारा नहीं जोड़ा जा सका। नादौन पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में पीड़ित राजेश कुमार पुत्र दर्शन कुमार निवासी गांव बलोह ने बताया कि पांच मई को दोपहर के समय जब वह अपने ट्राले में तूड़ी लेकर घर की ओर जा रहा था तो घर के निकट ही उसके पड़ोसी ईश्वर कुमार ने ट्राला रोककर उसे ड्राइविंग सीट पर ही मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया

मारपीट का शोर सुनकर ईश्वर के परिवार के अन्य लोग भी मौके पर आ गए और उन्होंने भी जान से मारने की धमकियां देते हुए उससे मारपीट करने लगे। 

राजेश कुमार ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने उसके बाएं हाथ के अंगूठे के साथ वाली अंगुली इतनी बुरी तरह से मुंह में चबा डाली कि उंगली हाथ से अलग होकर नीचे गिर गई। राजेश ने कहा कि उसके साथ चल रहे दीपक व रमेश ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया और उसे नादौन अस्पताल ले आए। 

बैग में रखे हुए थे 5 लाख रूपए, वो भी हैं गायब 

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह आगामी इलाज के लिए ऊना चला गया, जहां अपना उपचार करवाकर वह शुक्रवार को ही अपने घर लौटा। राजेश ने कहा कि चिकित्सकों ने उसकी उंगली जोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ओवरटेक के चक्कर में ऑटो ने बाइक को ठोंका, नहीं बचा एक युवक-एक पहुंचा अस्पताल

पीड़ित शख्स ने यह भी आरोप लगाया कि कारोबार के सिलसिले में उसने अपने बैग में पांच लाख रूपए रखे थे परंतु झगड़े के दौरान ट्राले में रखा पैसों से भरा उसका बैग भी गायब हो गया। उसने आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ