हिमाचल में कोरोना-बढ़ी बेरोजगारी: फंदे से झूल गया 30 वर्षीय युवक, नहीं थम रहे परिवार के आंसू

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में कोरोना-बढ़ी बेरोजगारी: फंदे से झूल गया 30 वर्षीय युवक, नहीं थम रहे परिवार के आंसू

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में जारी कोरोना महामारी के इस दौर में पिछले साल की तरह सब कुछ ठप पड़ा हुआ है। युवाओं से रोजगार छिन गए हैं, जिसके कारण वो घोर मानसिक तनाव की स्थिती में पहुंच जा रहे हैं. 

वहीं, इस कोविड के दौर में आम दिनों के मुकाबले हिमाचल प्रदेश में होने वाले आत्महत्या के मामलों में 60 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है। इसी कड़ी में प्रदेश के हमीरपुर जिसे से सुसाइड का ताजा मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: SDM पर भड़क उठे कांग्रेस MLA; कांग्रेसियों को सैनेटाइजेशन करने से रोका था

बतौर रिपोर्ट्स यहां स्थित ग्वाल पत्थर पंचायत के लजर गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान आशु शर्मा पुत्र मदन लाल शर्मा के रूप में हुई है। 

बताया गया कि युवक ने अपने घर के नजदीक स्थित अमरूद के पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी । वहीं इस वारदात का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया। 

पीछे छोड़ गया-दो वर्षीय बेटा, पत्नी, माता और पिता 

मृतक युवक के पिता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा आशु कांगू में स्कूटर रिपेयरिंग की दुकान चलाता था। लेकिन कोरोना के इस दौर में दुकान बंद और कामकाज ठप होने के कारण वो बीते कुछ दिनों से काफी परेशान चल रहा था। इसके साथ ही उस पर आर्थिक तंगी का भी बोझ था। ऐसे में शायद इन्हीं सारी चीजों से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। 

यह भी पढ़ें:  हिमाचल: अपनों ने छोड़ा साथ तो कांग्रेस MLA बने सहारा, अंतिम संस्कार कराने पहुंचे शमशान

बता दें कि मृतक युवक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो वर्षीय बेटे को छोड़ गया है। वहीं मामले की छानबीन कर रहे थाना प्रभारी निरज राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी जांच की जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ