यह भी पढ़ें: खबर का असर: कल 15 वेटरों वाली शादी पर फ़्लाइंग स्क्वाड ने नहीं लिया था एक्शन, आज सब नपे
मिली जानकारी के अनुसार सबसे पहले इस बात का पता चला कि कोटला मशीवर के रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग शख्स केवल राम की जगह किसी अन्य का शव दिया गया है। इसके बाद जब मीडिया पूरे मामले की तफ्तीश की गई तो इस बात का खुलासा हुआ कि असल में केवल राम का निधन हुआ ही नहीं है। वो उपचाराधीन ही हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति और सास ने महिला पर छिड़का मिट्टी का तेल, फिर लगा दी माचिस; 90% झुलसी
बतौर रिपोर्ट्स, चंबाघाट में अंतिम संस्कार से कुछ देर पहले जब परिजनों को जब इस बात का संदेह हुआ कि यह शव किसी दूसरे का है तो देखने पर पता चला कि किसी अन्य व्यक्ति का शव किट में पैक कर उन्हें दे दिया गया है। इसके बाद मौके पर बवाल मच गया। मामले का पता चलने के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 8 अधिकारियों का प्रमोशन: IFS बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल, HFS को APCCF बनाया
बुजुर्ग के पोते ने आरोप लगाया कि अस्पताल की लापरवाही के कारण परिवार की भावनाओं को आघात पहुंचा है। बुजुर्ग के पोते ने कहा कि शव को उनके दादा के ही कपड़े पहनाए गए थे। उनकी एक अंगुली में सोने की अंगूठी थी, जबकि कान में भी सोने की बाली पहनते थे। लेकिन जो शव पहुंचा, उन्होंने चांदी की अंगूठी पहन रखी थी।
वहीं, DC केसी चमन ने कहा कि तुरंत ही शव को वापस ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचाल-वासियों हो जाओ तैयार: कल से 4500 रूटों पर नहीं दौड़ेंगी प्राइवेट बसें, बेनतीजा रही बातचीत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजन उप्पल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही मामला संज्ञान में आया है। सीएमओ ने कहा कि एमएमयू में तीन का निधन हुआ था, जबकि एक की मौत बद्दी के काठा में हुई। दो शव सिरमौर भेजे गए थे।
उधर, एमएमयू अस्पताल के डॉ मनप्रीत ने कहा कि मरीजों की हालत क्रिटिकल है। यहां भी काफी दबाव चल रहा है। उन्होंने माना कि बुजुर्ग केवल राम का उपचार जारी है। नाम की समानता की वजह से गलती हुई है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks