हिमाचल: HRTC की चलती बस में कंडक्टर को आया फोन- तुम पॉजिटिव हो, मच गया...

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: HRTC की चलती बस में कंडक्टर को आया फोन- तुम पॉजिटिव हो, मच गया...

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच कई तरह की ख़बरें सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राजधानी शिमला से जुड़ी हुई एक ताजा और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। बतौर रिपोर्ट्स, हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस को कोटखाई से शिमला के लिए रवाना हुई। इस दौरान जैसे ही ठियोग पहुंची की तभी बस के कंडक्टर को फोन आया कि आप कोरोना पॉजिटिव हो। इतना सुनते ही कंडक्टर के होश उड़ गए और उसे बस से उतरना पड़ गया। 

किसी ने नहीं दिया कंडक्टर का साथ, एक युवती ने की मदद 

वहीं, इस बात की सूचना मिलते ही बस सवारियों के बीच भी हडकंप जैसा माहौल बन गया।कंडक्टर के पास बैठे और आसपास के लोग उससे दूरी बनाने लगे। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर वीडियो वायरल होने लगी। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव परिचालक बस स्टैंड में बैठा रहा और कोई उसके पास आने के लिए तैयार नहीं था। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार का तोहफा: इन अध्यापिकाओं और 3226 पंचायत चौकीदारों का मानदेय बढ़ाया

हालांकि, रहीघाट में रहने वाली दितिका ने एसडीएम को फोन करके उनके ध्यान में यह मामला लाया। अब इस पूरे मामले को लेकर सवाल ये उठ रहे हैं कि जब परिचालक ने कोरोना का सैंपल दिया था तो उसके बाद परिवहन निगम ने चालक की कैसे ड्यूटी लगा दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने बताया कि परिवहन विभाग को परिचालक को टुटीकंडी शिमला भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: प्राइवेट बसों के बाद अब खड़ी हो सकती हैं HRTC बसें, ये रूट तो रुक भी गए

उन्होंने युवती की सराहना की। कहा कि कोरोना पॉजिटिव लोग भी इसी समाज का हिस्सा हैं। उनकी हर संभव मदद करें। संक्रमण किसी को भी अपनी चपेट में ले सकता है, इसलिए घबराएं नहीं और महामारी के दौर में अपनी जिम्मेदारी समझें। बीएमओ डॉ राजिंदर टेक्टा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला प्रशासनिक है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ