हिमाचल ब्रेकिंग: कल होगी कैबिनेट की बैठक, बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू; हो सकते ये बदलाव!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल ब्रेकिंग: कल होगी कैबिनेट की बैठक, बढ़ाया जाएगा कोरोना कर्फ्यू; हो सकते ये बदलाव!

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश सरकार ने सूबे भर में 16 मई तक के लिए कोविड कर्फ्यू लगा रखा है। इस बीच सुबह सवेरे एक बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आई है। एक तो सबसे पहले इस बात का पता चला है कि प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कल यानी की 15 मई को कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में करोड़ों की ऑनलाइन धोखाधड़ी: हजारों लोग बने इस एप का शिकार

वहीं, खबर यह भी मिली है कि प्रदेश में कर्फ्यू के बावजूद भी धडाधड बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कर्फ्यू बढाने का ऐलान किया जा सकता है। बतौर रिपोर्ट्स, इस कैबिनेट बैठक का आयोजन होटल पीटरहॉफ में किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल हफ्ते भर का मौसम: 16 तक तो बारिश होगी ही, 19 से फिर बिगड़ेगा मौसम

सूत्रों द्वारा इस बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि  प्रदेश में वर्तमान में कर्फ्यू लागू होने के बाद भी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमितों और मौतों की संख्या में कमी नहीं आई है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि कर्फ्यू को और बढ़ाया जा सकता है। 

बढ़ेगी सख्ती, लगेंगी और बंदिशें 

इसके अलावा कर्फ्यू की बंदिशों को भी और बढ़ाने की संभावना है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक कर्फ्यू लागू होने के बाद भी लोगों की बाजारों में आवाजाही कम नहीं हो रही है। वहीं, इस मसले को लेकर विशेषज्ञों व अधिकारियों का मानना है कि जरूरी चीजों के लिए ही लोगों को बाजार निकलकर सामान खरीदने के लिए छूट दी जा रही है, लेकिन लोग इस दौरान भी बिना काम के बाहर निकल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पेट दर्द के टेस्ट से पहले लगाया इंजेक्शन और चली गई जान, खुद गाड़ी चलाकर आया था अस्पताल

इस वजह से लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ा है और यह भी संक्रमण से ग्रस्त होने वालों की बढ़ती संख्या का एक कारण है। यही वजह है कि अब होम डिलीवरी पर ज्यादा जोर देने के लिए कहा जाएगा। साथ ही पुलिस को सख्ती के लिए भी कहा जाएगा ताकि लोगों के लापरवाह रवैये को बदला जा सके और संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के दो जिले-दो आदेश: यहां पार्षद भी काटेंगे चालान, यहां ऑनलाइन पढ़ाई सिर्फ दो घंटे

इसके अलावा 18 से 44 साल वालों के लिए 17 मई से शुरू होने वाले तीसरे चरण के टीकाकरण के स्वरूप को लेकर भी बैठक में चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा नई नौकरियों के संबंध में भी कुछ नए ऐलान किए जा सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ