शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जहां सरकार ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड कर्फ्यू का ऐलान किया है। वहीं, साथ ही साथ सूबे के बेरोजगार युवाओं को नौकरियों का तोहफा देने का भी फैसला किया है। 

76 पदों को सृजित करने का लिया है फैसला 

कैबिनेट की बैठक में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बिस्तरों वाले क्षेत्रीय अस्पताल के रूप में स्तरोन्नत करने को स्वीकृति प्रदान की, ताकि लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। अस्पताल के लिए विभिन्न श्रेणियों के 76 पद सृजित करने को भी मंजूरी प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में लग रहा कर्फ्यू: यहां देख लें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, पूरी लिस्ट

इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में मंडी जिले के धर्मपुर में आवश्यक पदों सहित नया जल शक्ति वृत्त सृजित करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह ऊना जिले के कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थानाकलां में नया जल शक्ति मंडल खोलने को भी स्वीकृति दी गई। वहीं, कैबिनेट ने जल शक्ति उप-मंडल नंबर-2 ऊना के बेहतर प्रशासनिक संचालन के लिए वर्तमान स्टाफ व अधोसंरचना को बसाल ट्रांसफर करने का भी निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब खेल: कोरोना रिपोर्ट देना भूला स्वास्थ्य विभाग, हफ्ते भर से घर में ही है पूरा परिवार

इसी तरह प्रदेश में विभिन्न कर कानूनों के बेहतर प्रबंधन एवं विनियमन के लिए बैठक में आबकारी एवं कराधान विभाग में अधिकारियों के वर्तमान पदों के स्थान पर विशेष एवं समर्पित हिमाचल प्रदेश राजस्व (राज्य कर एवं आबकारी) सेवा सृजित करने का निर्णय लिया गया।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप