जयराम कैबिनेट: हिमाचल में 100 के करीब पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरा ब्यौरा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

जयराम कैबिनेट: हिमाचल में 100 के करीब पदों पर होगी भर्ती, यहां जानें पूरा ब्यौरा

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई है. इस बैठक में जहां प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू बढ़ाने का ऐलान किया है. वहीं, इस महामारी के दौर में ढेरों खाली पदों को भरने एवं कई नई पोस्टों को सृजित करने का भी निर्णय लिया है.

प्रोफेसरों की भी होगी भर्ती:

कैबिनेट के इस फैसले के तहत सूबे के अलग-अलग जिलों में स्थित अलग-अलग मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में जहां कई एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं, दूसरी तरफ सरकार ने कुछ अस्पतालों और सब तहसीलों को अपग्रेड करने का भी निर्णय लिया है. जिससे वहां पर भी आवश्यकता अनुसार नए पद सृजित होंगे.

यह भी पढ़ें: जयराम कैबिनेटः सरकार ने बढ़ाया कोविड कर्फ्यू, लिए और भी फैसले; जाने सबकुछ

मिली जानकारी के अनुसार नाहन, चंबा, हमीरपुर, नेरचौक और आईजीएमसी में एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसरों के 34 रिक्त पद भरे जाएंगे। साथ ही  कैबिनेट ने नई आबकारी नीति व टोल बैरियर नीति को भी मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा भू जोत अधिनियम 1972 में संशोधन को भी स्वीकृति दी है।   

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार को कोरोना ने दी सद्बुद्धी: कम किए खर्चे तो नहीं लेना पड़ा कर्ज

कैबिनेट ने कृषि विभाग में चालक के 20 पद भरने को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा नए बनाए गए नगर निगम सोलन, मंडी व पालमपुर में भी विभिन्न पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है। इन नगर निगम में 33 पद भरे जाएंगे। प्रत्येक नगर निगम में 11-11 विभिन्न श्रेणियों के पद भरने को मंजूरी दी है। यह पद भरने से नई नगर निगम में स्टाफ की कमी पूरी होगी।

इसके अतिरिक्त आईजीएमसी शिमला में असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद, आईजीएमसी और टांडा में प्रोफेसर, असिस्टेंट, एसोसिएट प्रोफेसर के पांच पद भरने की मंजूरी दी है। सिविल अस्पताल देहरा कांगड़ा में डॉक्टर के 5 पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ