शिमला। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे की जयराम सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कोविड अस्पतालों में ड्यूटी दे रहे विभिन्न श्रेणियों के डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10 बीघा जमीन पर बो रखे थे अफीम के लाखों पौधे; पुलिस को उखाड़ने में लग गए 21 घंटे
सीएम जयराम ने चंबा जिला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांगड़ा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि 4वें और 5वें वर्ष एमबीबीएस छात्रों, अनुबंध डॉक्टरों और जूनियर/सीनियर रेंजिडेंट को प्रति माह तीन हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
इसके अलावा जेएनएम तृतीय वर्ष के छात्रों और अनुबंध लैब कर्मचारियों को 1500 रूपए प्रति महिना के हिसाब से प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह 30 जून 2021 तक दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक से पहले ही बोले राठौर- 'लॉकडाउन के सिवा और कोई चारा ही नहीं बचा'
गौरतलब है कि हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर द्वारा सूबे के कोरोना वारियर्स को तोहफा देने का ऐलान किया था, तब सरकार ने कोरोना वारियर्स के लाभकर्ताओं वाली लिस्ट में सूबे डॉक्टर्स और कई अन्य तरह के स्वास्थ्य कर्मियों और सेवा प्रदाताओं को शामिल नहीं किया था। जिसके बाद सरकार को इस मसले पर विरोध भी झेलना पड़ा था। ऐसे में कई दिनों से खाली पड़े पैच को सीएम जयराम ठाकुर ने उन्हें इंसेंटिव देने का ऐलान करते हुए भर दिया है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks