मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बाद खुशखबरी है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा 43 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां नॉन-टीचिंग स्टाफ के पदों पर की जानी हैं। 

इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.iitmandi.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन आज से 2 दिन पर 5 मई को ही शुरू किए जा चुके हैं। वहीं, आवेदनकर्ता आगामी चार जून तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यहां जानें किन पदों पर कितनी भर्ती 

  • टेक्नीकल ऑफिसर-1
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर -1
  • जूनियर टेक्नीकल सुपरिटेंडेंट-5
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट -6
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट ( राजभाषा) -1
  • जूनियर इंजीनियर( सिविल)- 3
  • जूनियर लेबोरेट्री एसीस्टेंट ( टेक्नीकल) -14
  • जूनियर एसीस्टेंट-12

शैक्षणिक योग्यता

  • टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मकेनिक में बीटेक होना चाहिए।
  • प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
  • स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास होना चाहिए।
  • जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों को तीन साल कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
  • जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 फीसदी अंक में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
  • इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप