यह भी पढ़ें: हिमाचल में नहीं रुक रहा ब्लैक फंगस: एक और मामला आया सामने, ये है छठवां केस
इच्छुक उम्मीदवार आईआईटी मंडी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.iitmandi.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदनकर्ता आगामी चार जून तक इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यहां जानें किन पदों पर कितनी भर्ती
- टेक्नीकल ऑफिसर-1
- स्पोर्ट्स ऑफिसर -1
- जूनियर टेक्नीकल सुपरिटेंडेंट-5
- जूनियर सुपरिटेंडेंट -6
- जूनियर सुपरिटेंडेंट ( राजभाषा) -1
- जूनियर इंजीनियर( सिविल)- 3
- जूनियर लेबोरेट्री एसीस्टेंट ( टेक्नीकल) -14
- जूनियर एसीस्टेंट-12
ये है आयु सीमा:
- टेक्निकल ऑफिसर: 40 वर्ष
- स्पोर्ट्स ऑफिसर : 40 वर्ष
- जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट: 35 वर्ष
- जूनियर सुपरिटेंडेंट: 35 वर्ष
- जूनियर सुपरिटेंडेंट राजभाषा: 35 वर्ष
- जूनियर सिविल इंजीनियर: 35 वर्ष
- जूनियर लैब असिस्टेंट टेक्निकल: 30 वर्ष
- जूनियर असिस्टेंट: 30 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता
- टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मकेनिक में बीटेक होना चाहिए।
- प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में पांच साल का अनुभव होना चाहिए।
- स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त फिजिकल फिटनेस टेस्ट पास होना चाहिए।
- जूनियर इंजीनियर सिविल के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को तीन साल कंप्यूटर की नॉलेज होनी चाहिए।
- जूनियर लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 55 फीसदी अंक में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।
- इन पदों के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये है आवेदन शुल्क: सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए 100 रुपए का शुल्क रखा गया है। यह राशि IIT Mandi के एकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर करनी होगी। एससी और एसटी के लिए कोई शुल्क नहीं है।
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
ऐसे करें आवेदन: योग्य उम्मीदवार IIT Mandi के ऑनलाइन एप्लिकेशन पोर्टल oas.iitmandi.ac.in पर जाकर 4 जून 2021 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks