खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल

हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बाद खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश के युवाओं के लिए एचपीएनए लिमिटेड की ओर से विभिन्न श्रेणियों के 207 पदों को भरने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। 

किस पोस्ट के लिए कितने पदों पर होगी भर्ती 

  • सिविल सुरक्षा गार्ड के 87 पद, (महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित)
  • एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30 पद
  • रिक्रूटमेंट ऑफिसर एजेंट (मेल एंड फीमेल) के 54 पद 

आयु सीमा-20 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक (सभी पद हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए ही आरक्षित किए गए हैं)

चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन (हिमाचल सामान्य ज्ञान की लिखित परीक्षा) ,60 क्रमांक और (कंप्यूटर नॉलेज), 20 क्रमांक और साक्षात्कार 20 क्रमांक के आधार पर ही किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का ही ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। 

शैक्षणिक योग्यता: दसवीं पास, बारहवीं, स्नातक ,स्नातकोत्तर एनएससी एमटेक, बीटेक, एमबीए मार्केटिंग फाइनेंस ,परास्नातक की डिग्री, डीसीआई से मान्य (बीडीएस अंतिम वर्ष में 55 फीसदीअंक होना अनिवार्य किया गया है)। 

कहां मिलेगी नियुक्ति: चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में, एवं पंजाब, हरियाणा राज्यों में जॉइनिंग होगी।

सैलरी: मासिक वेतनमान /एमोल्यूमेंट्स (सीटीसी) (ग्रेड पे) 9,350/- से लेकर 24,450/- प्रति माह फिक्स्ड आधार पर मिलेगा। (हिमाचल प्रदेश सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत) 

ड्यूटी टाइम: चयनित उम्मीदवारों का ड्यूटी टाइम 8 घंटे सेवाओं पर ही निर्धारित रहेगा।

सिविल सिक्योरिटी गार्ड को एक माह के प्रशिक्षण के बाद रेगुलर आधार पर तैनाती दी जाएगी। यह प्रशिक्षण इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा दिया जाएगा। 

शारीरिक मापदंड: सिक्योरिटी गार्ड पुरुष वर्ग का शारीरिक मापदंड ऊंचाई 5 फीट/6 इंच, वज़न- 55 किलोग्राम ,सीना ,31*32 एवं हॉस्पिटल अथॉरिटी द्वारा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट होना अनिवार्य किया गया है।

कैसे करें आवेदन: प्रदेश के इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार ऑनलाइन अपना बायोडाटा/ रिज्यूम फोन नंबर सहित एच पी एन ए के (व्हाट्सएप नंबर) 62302-56177 पर ऑनलाइन अपना आवेदन भेज सकते हैं। सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन ही लिए जाएंगे । 

नोट:  चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र भारतीय डाक माध्यम द्वारा या ऑनलाइन प्रोसीजर द्वारा भेजे जाएंगे। ऐसे उम्मीदवार जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं होंगे ,उन्हें प्रबंधन अपने सब ब्रांच/ यूनिट सर्किल एरिया ,अपने संबंधित गृह जिला तहसील कार्यालय में नियुक्ति दी जाएगी। 

केवल शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 11 मई से लेकर 17 मई तक ऑनलाइन मोड में ही ली जाएगी। कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग देनी होगी।

आवेदन शुल्क: इन सभी पदों के लिए आवेदन शुल्क/ परीक्षा शुल्क 1550/- सभी (वर्गानुसार) निर्धारित किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ