हिमाचल में निकली जॉब: सिर्फ दो जिले के युवाओं को मौका, यहां जानें डीटेल

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में निकली जॉब: सिर्फ दो जिले के युवाओं को मौका, यहां जानें डीटेल

सोलन: भारतीय डाक विभाग सोलन मंडल में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रत्यक्ष एजेंट तथा फील्ड अधिकारी पद के पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है. बता दें कि कोरोना काल में डाक जीवन बीमा के विस्तार हेतु इन पदों पर बहाली प्रक्रिया आमंत्रित की गईं हैं. सभी पद प्रोत्साहन आधार पर भरे जायेंगे.

पात्रता:

इन पदों के लिए सिर्फ सोलन तथा सिरमौर जिला के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। प्रत्यक्ष एजेंट के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष है जबकि फील्ड अधिकारी के लिए आयु सीमा 50 से 65 वर्ष निर्धारित की गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: तीन बेटियों के पिता ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर लगाया फंदा, टूटा दुखों का पहाड़

इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित निम्न पते पर स्वयं या स्पीड पोस्ड के माध्यम से भेज सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 25 मई 2021 है. अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01792.223850 तथा 01792.225293 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

अधीक्षक डाकघर, सपरून, सोलन मंडल, पिन-173211  
वहीं, दूसरी तरफ आगामी 10 मई को आंगनबाड़ी केंद्र भगवती नगरए टूटू एवं चलोंठी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई थी. कोविड नियम के तहत सरकारी कर्यालयों को बंद करने के सरकारी आदेश के आलोक में साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं. 

यह भी पढ़ें: हिमाचल कोविड कर्फ्यू के बीच बड़ी अपडेट: 4 जिलों में लग सकता है टोटल लॉकडाउन! 

शिमला शहरी क्षेत्र की बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता पॉल के अनुसार साक्षात्कार के लिए अगली तिथि कार्यालय खुलने के बाद निर्धारित की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7018800702 व 9418496736 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ