हिमाचल में बड़ी मिस्ट्री: गायब हुए टीचर के कपड़े पहने मिला शव, घर वाले बोले- ये वो नहीं है

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में बड़ी मिस्ट्री: गायब हुए टीचर के कपड़े पहने मिला शव, घर वाले बोले- ये वो नहीं है

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बड़ा ही हैरात में डालने वाला मामला सामने आया है, जो कि वक्त बीतने के साथ ही साथ मिस्ट्री बनता जा रहा है। 

दरअसल, जिले के पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत पंचायत नाहरवन के जंगल में एक शख्स का शव बरामद किया गया है, लेकिन अभी तक इस शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, इस मामले में हैरान करने वाला सबसे बड़ा एंगल ये है कि पंचायत नाहरवन के वार्ड पांच से 22 अप्रैल को सैर के दौरान सेवानिवृत्त अध्यापक प्रकाश जग्गी लापता हो थे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 3 दिन अंधड़, भारी बारिश और ओलावृष्टि: 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

वहीं, यह शव लापता चल रहे रिटायर्ड टीचर के घर से 700 से 800 मीटर दूर जंगल के नाले में बरामद किया गया है। वहीं, शिनाख्त करवाने के लिए जब उनके घर वालों को बुलाया गया तो उनके द्वारा बताया गया कि शव पर स्वेटर व जूते तो उनके ही हैं, लेकिन शव को लेकर उन्होंने इनकार करते हुए कहा है कि ये व्यक्ति प्रकाश जग्गी नहीं है। अब पुलिस इस पूरे मामले को लेकर उलझ सी गई है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल से अरेस्ट हुए दो रेपिस्ट: बकरी चराने जंगल गई किशोरी को कार में बिठा लूटी थी आबरू

ज्वालाजी व रक्कड़ पुलिस के आलाधिकारियों सहित धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम तीन घंटे तक मौके पर मौजूद रही मामले को लेकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि शव क्षतिग्रस्त होने के कारण स्वजन ने यह शंका जाहिर की है।

जो स्वेटर और जूते हैं वह मेरे पापा का ही हैं, लेकिन शव नहीं

वहीं, प्रकाश जग्गी के बेटे का कहना है कि जो स्वेटर और जूते हैं वह उसके पापा का ही हैं, लेकिन शव नहीं। स्वजन बाद में शव को यहां से न उठाने को लेकर अड़े रहे और एसपी कांगड़ा के समक्ष ही शव उठाने की मांग करते रहे। 

उधर, मौके के हालात देखकर एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे व उन्होंने स्वजन को आश्वासन दिया कि वह मामले की पूरी जांच करेंगे। 

यह भी पढ़ें: 'पता नहीं जी कौन सा नशा करता है'- बिजली बोर्ड ने थमा दिया 20 करोड़ 45 लाख का बिल

एसपी कांगड़ा ने स्वजन के शव को लेकर हुई आशंका के चलते डीएनए टेस्ट करवाने की भी बात कही। यहां आश्वासन मिलने के बाद स्वजनों ने शव को ले जाने दिया। उधर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल ने की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ