उड़ता हिमाचल: मां को खेत में छोड़ नशे करने चला गया युवक, ओवरडोज से टूटा दम- झाड़ियों में मिला

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

उड़ता हिमाचल: मां को खेत में छोड़ नशे करने चला गया युवक, ओवरडोज से टूटा दम- झाड़ियों में मिला



कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के युवाओं के बीच नशे का जहर कोरोना से भी अधिक तेजी से फ़ैल रहा है। वहीं, अब स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि यह नशा सूबे के युवाओं के जीवन के लिए काल बनने लगा है। ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित थाना डमटाल के अंतर्गत सामने आया है। 

बाजू के बीच फंसा रह गया नशे का टीका 

यहां एक युवक की नशे की ओवरडोज के कारण जान चली गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। 

मिली जानकारी के मुताबिक़ 32 वर्षीय विपिन कुमार निवासी इंदपुर तहसील इंदौरा बीते कल सुबह अपनी माता को गेहूं की कटाई के लिए खेतों में छोड़ कर काम पर जाने की बात कहकर नशे करने के लिए निकल गया। इसके बाद जब वह वापस घर नहीं लौटा, तो आज सुबह उसकी तलाश शुरू की गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला- एक माह की सैलरी देंगे सभी MLA, सिंघा ने कही बड़ी बात

इसी तलाश के दौरान कंदरोड़ी मोड़ पर उसकी बाइक ग्रीनलैंड स्कूल के पास खड़ी पाई गई। तलाश करने पर नजदीक ही झाड़ियों में उसका शव मिला। उसकी बाजू में नशे का टीका भी बीच में ही फंसा हुआ था। मृतक की पहचान गांव के उपप्रधान अजय सिंह गुलेरिया ने की। 

मौके पर पुलिस थाना डमटाल को सूचित किया, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई रमेश बैंस मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ