कांगड़ा। 'शराब' इस शब्द के बारे में जितना भी कहा जाए कम ही होगा, क्योंकि अलग-अलग नामों से पुकारे जाने वाले इस पेय पदार्थ को जब कोई चख लेता है, तो उसे भी इस बात का अंदाजा नहीं रह जाता कि वह कर क्या रहा है और क्या-क्या कर सकता है। ऐसा ही कुछ कमाल दिखाया है हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के एक शराबी ने, जिसकी वजह से पूरे शहर की बिजली 2 घंटे तक के लिए गुल हो गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल का युवक 'सेक्स' के लिए बना रहा था दबाव: फंदे से झूल गई चंडीगढ़ की युवती

दरअसल, यहां पर कांगड़ा में शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग द्वारा जांच करने पर पता चला कि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल के पास मेन लाइन की अर्थ केबल टूटने के कारण यह समस्या कड़ी हुई है। 

इसके बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे परंतु समस्या ठीक हो पाती की इसी बीच शराब के नशे में धुत एक शख्स ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने से रोक दिया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: अस्पताल से रेमडेसिविर इंजेक्शन की शीशियां गायब, ऑक्सीजन की भी कालाबाजारी

विद्युत विभाग कांगड़ा नंबर एक के अधिशासी अभियंता संजीव राणा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया शनिवार शाम 8:30 बजे कांगड़ा शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे जांच में पता चला कि मेन लाइन की अर्थ लाइन टूटने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। 

उन्होंने बताया विद्युत विभाग के कर्मचारी मेन लाइन की अर्थ को ठीक करने पहुंचे तो वहां मौजूद शराब के नशे में धुत्त एक स्थानीय व्यक्ति ने विद्युत कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। 

यह भी पढ़ें: IGMC से पूर्व सीएम के स्वास्थ्य से जुडी बड़ी अपडेट; जानें कैसी है वीरभद्र सिंह की तबियत

उन्होंने आगे बताया कि जिससे काफी देर तक विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत लाइन को ठीक नहीं कर पाए और करीब दो घंटे तक कांगड़ा की विद्युत आपूर्ति ठप रही। उन्होंने बताया व्यक्ति द्वारा काफी गाली गलौज करने के बाद विद्युत विभाग द्वारा कांगड़ा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। 

जिसके बाद पुलिस आने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी काम कर सके। हालांकि, करीब दो घंटे बाद कांगड़ा में विद्युत आपूर्ति बहाल तो हो गई, लेकिन सिस्टम की लाचारी जग जाहिर हो गई।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप