मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता को सुबह के वक्त एक लड़के का फोन आता है। जो अपना नाम शुभम बताता है और कहता है कि मैं आपके घर आ रहा हूं और आपसे आपकी बेटी के बारे में बात करनी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी कार; पंचायत सचिव व वाहन चालक की गई जान
अब अचानक से इस तरह का फोन आने के बाद लड़की के पिता हैरान हो जाते हैं और अपनी बेटी को आवाज लगाते है। जो कि अपने कमरे में रात को सोने गई थी और सुबह से बाहर नजर नहीं आई थी।
वहीं, पिता के आवाज लगाने के बाद भी जब युवती बहुत देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलती है तो वे खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखते हैं। अंदर का हाल देखने के बाद उनके पांव तले से जमीन खिसक जाती है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में पकड़ा गया 15 करोड़ का नशा; 30 लाख नशीले कैप्सूल की सबसे बड़ी खेप बरामद
वे अपनी बेटी को पंखे से लटका हुआ पाते हैं। इसके बाद इस बारे में पिता द्वारा पंचायत प्रधान को सूचित किया जाता है। वहीं, पंचायत प्रधान ने मामले का पता चलने के पुलिस चौकी कोटला में इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद डीएसपी जवाली सिदार्थ शर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने दरवाजे की कुंडी तोड़कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जानलेवा हुआ ब्लैक फंगस: IGMC में दो पीड़ित मरीजों की गई जान
डीएसपी जवाली सिदार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस संबंध में मर्ग कायम कर लिया गया है। वहीं, मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस द्वारा शुभम नामक युवक और युवती के बीच के संबंध का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks