हिमाचल: भाई को बचाने के चक्कर में कोलतार गाड़ी की चपेट में आई बहन, गंवाई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: भाई को बचाने के चक्कर में कोलतार गाड़ी की चपेट में आई बहन, गंवाई जान

कांगड़ा। प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित नगरोटा सूरियां से एक बड़ी दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां पर एक बहन ने अपने भाई को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। मंगलवार शाम को पेश आए इस हादसे में 18 साल की लड़की अपने छोटे भाई को बचाने के चक्कर में खुद ही कोलतार की गाड़ी की चपेट में आ गई। 

यह भी पढ़ें: जयराम सरकार शराबियों पर मेहरबान: अब खरीद सकेंगे 4 से ज्यादा बोतलें, सरकार ने हटाई सीलिंग

हादसे के बाद लड़की को अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लड़की ने अपना दम तोड़ दिया। यह वाकया उस समय का है जब गर्म टार को सड़क पर बिछाया जा रहा था।अपने भाई को बचाते हुए उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत लड़की के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में एक जून से मिलेगी कर्फ्यू में ढील: खुलेंगे व्‍यापारिक प्रतिष्‍ठान, CM जयराम ने दिलाया भरोसा

वहीं, इस हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। मृतक लड़की राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही है, उसकी उम्र 18 साल थी। आपको बता दें कि नगरोटा सूरियां से करीब 7 किलोमीटर दूर लम्बी सड़क पर आजकल टार बिछाने का कार्य चला हुआ है। राजस्थान के मज़दूर इस कार्य को कर रहे हैं । इस हादसे ने सभी को मायूस कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ