कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच प्रदेश की जयराम सरकार नए नए नियम बनाकर इस गंभीर महामारी के चेन को तोड़ने के लिए दिन रात प्रयास कर रही है। लेकिन सूबे की जनता को ना तो कोरोना का डर है और ना ही सरकार के नियमों की कद्र। शायद इसी वजह से रोजाना सूबे के अलग-अलग क्षेत्रों से लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के मामले सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम का येलो अलर्ट: दो दिन होगी बारिश बर्फ़बारी, आंधी व आसमानी बिजली भी
इसी कड़ी में ताजा मामला प्रदेश के कोरोना हब कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां पर एक शख्स ने अपने रिटायरमेंट के मौके पर धाम का आयोजन करवाया हुआ था और यही आयोजन उसे भारी पड़ गया है। मामला जिले के नगरोटा बगवां के पठियार इलाके से रिपोर्ट किया गया।
जहां पर एक शख्स ने अनुमति ना होने के बावजूद रिटायरमेंट कार्यक्रम आयोजित किया बल्कि धाम का भी आयोजन किया। इस बात का पता चलते ही नगरोटा बगवां प्रशासन की एक टीम ने मौके पर दबिश दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बिना मास्क लगे सड़क किनारे बैठा था शख्स, पुलिस ने टोककर जांच की मिला चिट्टा
नियमों का उल्लंघन करने पर धाम आयोजक को सबक सिखाते हुए पांच हजार रूपए का जुर्माना लगाया। बता दें कि प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण के मामलों पर लगाने के लिए सूबे में होने वाली शादी कार्यक्रमों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को घटाकर 20 तक सीमित कर दिया है। वहीं, डीजे, सामूहिक भोज और धाम पर पूरी तरह से बैन लगा दिया है। इसके बावजूद भी प्रदेश की जनता इन नियमों की अवहेलना करने में कोई कसार नहीं छोड़ रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks