यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया
इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वाहीन बाइक पर ही सवार एक अन्य युवक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली जॉब: सिर्फ दो जिले के युवाओं को मौका, यहां जानें डीटेल
मिली जानकारी के मुताबिक़ मानगढ़ में टेंपो के चालक संजय कुमार निवासी घिरथौली तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा ने तेज रफ्तारी से तथा लापरवाही से दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बाइक के चालक मनदीप पठानिया निवासी कलेड़ बनखंडी तहसील देहरा जिला कांगड़ा को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें: ट्रंप-अमिताभ के चक्कर में बिगड़ गया सबका खेल: अब हिमाचल ने कोविड ई-पास के बदले नियम
इस दुर्घटना में बाइक चालक मनदीप की मृत्यु हो गई व बाइक के पीछे बैठे सौरभ को चोटें आई हैं। घायल का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल का इलाज टांडा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks