कांगड़ा। कोरोना महामारी- ये एक ऐसा शब्द बनता जा रहा है, जो आने वाले वक्त में बदलाव का प्रतीक होगा। क्योंकि इस कोरोना ने सिर्फ हमारे आसपास मौजूद लोगों को केवल छीना ही नहीं है बल्कि बदल भी दिया है। इसी कड़ी में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित ज्वालामुखी उपमंडल से सामने आया है।
यह भी पढ़ें: कंगना रनौत को भी हो गया कोरोना, हिमाचल प्रदेश जाने से पहले कराया था टेस्ट
जहां पर एक कोरोना संक्रमित महिला की अपने घर के शौचालय में गिरकर मौत हो गई लेकिन परिवारवालों में बेरहमी की सारी हदें पार करते हुए उसे हाथ तक नहीं लगाया। वहीं, इस मामले ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलकर भी रख दी है। दरअसल, कॉल किए जाने के बाद भी एंबुलेंस करीब तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुबह-सवेरे आया भूकंप: इस जिले में डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला उपमंडल ज्वालामुखी के तहत अधवानी पंचायत के वार्ड चार का है, जहां पर एक कोरोना संक्रमित महिला अपने घर में आइसोलेट थी। महिला के गिरने के बाद स्वजनों ने अधवानी पंचायत की प्रधान अनिता कुमारी को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रधान ने तुरंत 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन तीन घंटे तक इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंची।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में इस जगह बढ़ गई सख्ती: अब केवल 7 से 1:30 बजे तक खुलेंगी दुकानें
प्रधान व ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि कोरोना काल में अगर किसी की मौत हो रही है तो एंबुलेंस या अन्य वाहन भी नहीं आ रहा है। प्रधान ने ज्वालामुखी अस्पताल में फोन कर मामले से अवगत करवाया। इसके बाद डाक्टर टीम मौके पर पहुंची और महिला को मृत घोषित कर दिया और पीपीई किट मुहैया करवाई। प्रधान व अन्य लोगों ने प्रोटोकाल के तहत महिला का अंतिम संस्कार किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 10वीं बोर्ड वालों को पास तो कर दिया, अब जानें कैसे होगी मार्किंग; निर्देश जारी
अनिता कुमारी ने बताया कि कोरोना काल में अपनों को खोना दुखदाई है लेकिन व्यवस्था इतनी लचर होगी इसका अंदाजा नहीं था। सभी तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे और एंबुलेंस वाले टालमटोल करते रहे। उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच करवाने की मांग की है ताकि किसी अन्य मरीज के साथ ऐसा न हो।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks