घटना का पता चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: हिमाचल में पकड़ा गया 15 करोड़ का नशा; 30 लाख नशीले कैप्सूल की सबसे बड़ी खेप बरामद
मृतक की पहचान ग्राम पंचायत बखनाओं के सचिव भीम सिंह (निवासी घुहाटन) के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरूवार शाम को शबार राणाबाग से 2 किलोमीटर आगे पेश आया। जहां कार अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई।
वहीं, इस पूरी घटना पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस अधिक्षक आनी राजेंद्र राणा ने इस घटना की पुष्टी करते हुए मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks