यह भी पढ़ें: कैबिनेट: कोरोना कर्फ्यू के साथ नई नौकरियों का तोहफा दे गई सरकार, यहां पढ़ें अपडेट
बताया गया कि जब इस मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद जब इस सिलसिले में जांच की गई तब जाकर इस मामले का खुलासा हो सका। इस हडकंप मचाने वाले खुलासे के बाद SDM ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी उद्यान विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक़ निलंबित किया गया अफसर तहसील कल्याण अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहा था।
एक ही व्यक्ति के नाम दो-दो बार जारी कर दिए पैसे
इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक लोगों को मकान बनाने के लिए राशि जारी हुई। करीब पंद्रह दिन पहले पीड़ित लोगों ने एसडीएम से इस पूरी धांधली की शिकायत की थी कि पैसों के आवंटन में गड़बड़ी की गई है और अपात्र लोगों को राशि जारी कर दी गई है। गड़बड़ी तो ऐसी हुई है कि एक ही व्यक्ति को दो-दो बार राशि दे दी गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: हफ्ते भर के मौसम का हाल यहां जानें, 11 मई तक रहेगा खराब; अंधड़-ओलावृष्टि और बारिश
शिकायत मिलने पर एसडीएम ने जांच के लिए कमेटी बनाई। कमेटी ने जांच शुरू की। जांच के दौरान अधिकारी पर लगे आरोप सही पाए गए। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को निलंबित कर दिया है। इधर, लोगों ने उद्यान विभाग में भी दवाइयों के आवंटन की जांच की मांग भी उठाई है।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: एसपी के पास पहुंची शिकायत
नायब तहसीलदार मलक राम कश्यप ने उद्यान विकास अधिकारी को निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप साबित हुए हैं। इसलिए अधिकारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कश्यप ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। इसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks