शिमला/सोनीपत: शराब तस्करी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल से शराब की तस्करी कर अरूणाचल प्रदेश ले जा रही एक ट्रक को हरियाणा पुलिस ने सोनीपत में जब्त किया है।
कोरोना कर्फ्यू के बीच कैसे हुई तस्करी:
बता दें कि बरामद शराब की बोतल पर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और चंडीगढ़ का मार्का लागा हुआ था। जिससे साफ़ है कि हिमाचल में इन शराब का उत्पादन हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मानसिक रोगी को भाई ने छोड़ा, पत्नी ने की बेवफाई; अदालत से मिला सहारा
ऐसे में बड़ा सवाल है कि कोरोना कर्फ्यू के बीच जहां प्रदेश के सभी नाकों पर पुलिस की कड़ी नाकेबंदी है। इन सबके बीच इतनी बड़ी मात्रा में शराब प्रदेश से बाहर कैसे पहुंचा? हरियाणा पुलिस की इस कार्रवाई ने हिमाचल पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में ला दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: जिस मां ने पाला, जन्म दिया; बेटों ने अंतिम संस्कार से किया इंकार, SDM ने निभाया फर्ज
दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा पुलिस ने यह बरामदगी की है। पुलिस के प्रवक्ता ने मीडिया से बताया कि ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और शामिल लोगों का पता लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks