हिमाचल: बेटा होने के बावजूद तीन माह पहले गोद ली थी बेटी; कोरोना ने थाम दी पिता की सांसें

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: बेटा होने के बावजूद तीन माह पहले गोद ली थी बेटी; कोरोना ने थाम दी पिता की सांसें

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। सूबे में जहां इस गंभीर महामारी की वजह से रोजाना दराजों मौतें हो रही हैं। वहीं, इन हर मौतों के पीछे एक ना एक कहानी ऐसी सामने आ रही है जो हर किसी को झकझोर कर रख दे रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ताउते का अलर्ट: छाए बादल; दो दिन भारी बारिश-ओलावृष्टि, 23 तक खराब रहेगा मौसम

ताजा मामला सूबे में बिलासपुर जिले से सामने आया है, जहां पर एक बेटे का पिता होने के बावजूद बेटी की चाह रखने और उसका जीवन संवारने के लिए बाड़ी गांव के अमन ने यह सोच कर तीन माह पहले बच्ची को गोद लिया, लेकिन उसका सपना अधूरा ही रह गया। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा तबादला: 300 से अधिक डॉक्टरों, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट किए जाएंगे इधर-उधर

मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल की पडयालग पंचायत के बाड़ी गांव के 38 वर्षीय अमन की कोरोना के कारण मौत हो गई। अमन पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित हो गए। अमन की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण नेरचौक स्थित कोविड अस्पताल ले जाया गया था। जहां पर इनका इलाज चल रहा था। बीते सोमवार रात करीब ढाई बजे अमन ने दम तोड़ दिया। 

पत्नी को दो मासूमों के साथ लड़नी होगी जिंदगी की जंग 

अमन का 12 साल का बेटा है। वहीं, तीन महीने पहले ही अमन ने एक बच्ची को गोद लिया था। अब उस बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता की मौत के बाद दोनों बच्चों की जिम्मेदारी मां पर आ गई है। अमन की पत्नी गृहिणी है, परिवार में सास और अमन के बड़े भाई का परिवार है, लेकिन वो अलग रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: CM जयराम ने बीच कर्फ्यू बुला ली कैबिनेट: बढ़ाने पर होगा फैसला या मिलेगी छूट, यहां समझें

अब बिना किसी आमदनी के दोनों बच्चों का पालन पोषण अकेले करना अमन की पत्नी के लिए आसान नहीं होगा। पत्नी का कहना है कि वो उसके पति की हर जिम्मेदारी को निभाएगी। दोनों बच्चों का पालन पोषण वैसे ही करेगी जैसे अमन ने सोचा था। अमन के बड़े भाई ने बताया कि अमन अपने परिवार के साथ बहुत खुश था। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ