हमीरपुरः हिमाचल प्रदेश में जारी इस कोरोना काल के दौरान आत्महत्या के मामलों में काफी इजाफा देखने को मिला है। इसी कड़ी में ताजा मामला हमीरपुर जिले स्थित नादौन से सामने आया है। जहां एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगा कर खुदकुशी करने की कोशिश की लेकिन भार ज्यादा होने के कारण रस्सी टूट गई। जिसके बाद वह पहली मंजिल से नीचे फर्श पर जा गिरा। फर्श पर गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मां छिन्नमस्तिका जयंती आज: दुल्हन की तरह सजा दरबार, बिना श्रद्धालुओं के मनाई जाएगी
वहीं, आसपास के लोगों ने जब उसे फर्श पर गिरा हुआ पाया तो व्यक्ति के सिर से खून निकल रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, पुलिस जांच में पता चला है कि घर की पहली मंजिल पर छत से एक बंधी रस्सी बरामद हुई है। यह रेलिंग से बाहर की ओर लटकी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रस्सी से व्यक्ति ने फंदा लगाने का प्रयास किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में नए केस तो कम हुए लेकिन नहीं थम रहा जान गंवाने का सिलसिला, आज 60 की मौत
परंतु जब वह बाहर की ओर लटका तो रस्सी टूट गई और वह पहली मंजिल से नीचे फर्श पर गिर गया। फर्श पर गिरने से व्यक्ति को मौत हो गई। वहीं मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सुसाइड नोट में व्यक्ति ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। बता दें कि 50 वर्षीय व्यक्ति की पहचान अमर बहादुर पुत्र दल बहादुर निवासी सीतापुर नेपल के तौर पर हुई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राशन डिपो में 57 रूपए महंगा मिलेगा सरसों तेल, बाजार में 190 प्रति लीटर तक बिक रहा
जानकारियों की मानें तो उसकी पत्नी की मौत काफी समय पहले ही हो चुकी है और उसके बच्चे भी बाहर ही रहते हैं। अमर बहदुर पिछले 15 सालों से यहीं रहकर मानपुल बाजार में एक दुकान पर काम करता था। वह काफी समय से यहां अकेला ही रह रहा था। उसके परिजन भी यहां उससे मिलने कम ही आते थे।
वहीं, इस मामले पर थाना प्रभारी नीरज राणा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके रिश्तेदारों को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस घटना की आगामी जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks