आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्क के बाद व्यक्ति को आग से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का सिंघम स्टाइल: 4 ही दिन में सॉल्व किया केस, दिनदहाड़े चली थी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक़ उक्त शख्स अलग अलग हादसों में अपनी पत्नी और बेटे को खो चुका है, जिसकी वजह से उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है।
बतौर रिपोर्ट्स, जिले की उप तहसील जोल पंचायत के भिंडला गांव में देर शाम अचानक से जंगल में आग लग गई और देखते ही देखते आग चारों ओर फैल गई। जिस वजह से यह व्यक्ति भीषण आग के बीच फंस गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 141 दिन पहले लापता हुआ था पैराग्लाइडर; पहाड़ियों के बीच फंसा मिला!
इसके बाद सूचना पाकर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग में फंसे व्यक्ति को बचाया फिर उसके बाद जंगल में लगी भीषण आग पर काबू पाया।
वहीं, आग में फंसे व्यक्ति की पहचान जगदीश चंद 65 वर्षीय के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जगदीश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है और बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks