हिमाचल: मां-बाप के सामने जलकर भस्म हुआ बेटा, आधी रात को धधक उठा था मकान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मां-बाप के सामने जलकर भस्म हुआ बेटा, आधी रात को धधक उठा था मकान

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगी आग से जलकर एक युवक के मौत होने की घटना सामने आई है। यह हादसा जिले उम्पंडल सुंदरनगर स्थित ग्राम पंचायत महादेव में पेश आया। बतौर रिपोर्ट्स, रात के वक्त जब परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी अचानक से आग लग गई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचली किसानों के बचेंगे 30 हजार: बिजली बोर्ड ने मुफ्त कर दी ये सुविधा- उठाएं लाभ

बताया गया कि जिस वक्त यह हादसा पेश आया कर्म चंद और लता देवी घर की निचली मंजिल सो गए और उनका 34 वर्षीय बेटा राजेंद्र कुमार ऊपरी मंजिल पर सोने चला गया, लेकिन कुछ ही देर में घर में अचानक आग लग गई। आनन-फानन में कर्मचंद व लता देवी घर से बाहर निकले, लेकिन उस समय तक घर में भयंकर आग लग चुकी थी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल जॉब अलर्ट: यहां हो रही 43 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन से जुडी सारी डीटेल

बतौर रिपोर्ट्स, ऊपरी मंजिल लकड़ी की थी, जिसके चलते राजेंद्र कुमार की जलकर मौत हो गई है। घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत बीबीएमबी फायर बिग्रेड को सूचना दी, लेकिन जब तक मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड के कर्मी आग पर काबू पाते, उससे पहले युवक की जान जा चुकी थी। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगा रही है। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ