यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हिमाचल के युवाओं के लिए 207 पदों पर नौकरियां, जल्दी करें- ये रही पूरी डीटेल
वहीं, दूसरा मामला सिरमौर जिले के नाहन का है। जहां पर निर्माणाधीन मकान से गिरने से एक मिस्त्री की जान चली गई। तो आइये, एक एक कर जानते हैं दोनों मामलों के बारे में:-
ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, CMO Office में तैनात कर्मचारी की मौत
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय में तैनात सांख्यिकी सहायक अजीत कुमार (32) की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजीत जब बुधवार को अपने घर सुंदरनगर से मंडी कार्यालय आ रहा था तो छात्तर के पास उसकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ा फ्रॉड: KYC अपडेट के नाम पर खाते से साफ़ हो गए 7 लाख 80 हजार, जानें
इसके बाद उसे जख्मी हालत में जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां से उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई।
नाहन में निर्माण के दौरान छत से गिरने पर मिस्त्री की मौत
शहर के अमरपुर मोहल्ले में एक 52 वर्षीय मिस्त्री की निर्माण कार्य के दौरान छत से गिरने पर मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े 9 बजे के आसपास की है। घायल हालत में तुरंत ही उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, लेकिन साढ़े 11 बजे के आसपास निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दाह संस्कार करने गए थे हो गई जल समाधि, जलस्तर बढ़ने से खड्ड में बहा शव
मृतक की पहचान 52 वर्षीय घनश्याम पुत्र राम सुंदर के तौर पर की गई है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसों के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks