यह भी पढ़ें: कोरोना टीकाकरण को लेकर सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन: यहां जानें सबकुछ
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। नुकसान का आकलन करने में प्रशासन जुट गया है। आरोप है कि मछलियों को पकड़ने के लिए यह ब्लास्टिंग की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पंचायत प्रधान संजय चौहान ने बताया ब्लास्टिंग से करीब साठ घरों को नुकसान पहुंचा है। जहां दरारें आई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 200 फीट गहरी खाई में जा समाई कार, 3 पहुंचे अस्पताल- 2 गंभीर
तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि गांव सांडा से शिकायत मिली कि ब्यास नदी में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ब्लास्टिंग कर दी है। लोगों का आरोप है कि यह ब्लास्टिंग मछलियों के शिकार के लिए की गई है।
इससे साठ घरों में दरारें आई हैं। क्षतिग्रस्त मकानों की प्रशासन निरीक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। कंपनी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने के लिए भी कंपनी अधिकारियों से बातचीत होगी।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks