हिमाचल के युवाओं को खा रहा नशा: 21 साल का लड़का 3 लाख की चरस के साथ पकड़ाया

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल के युवाओं को खा रहा नशा: 21 साल का लड़का 3 लाख की चरस के साथ पकड़ाया

मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशाखोरी और नशा तस्करी के मामले बेहद ही आम हो गए हैं और धीरे-धीरे यह जहर सूबे के युवाओं की जिंदगी और करियर को खाता चला रहा है। ताजा मामला प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है, जहां पर एक 21 वर्षीय युवक को डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए नशे की कीमत 3 लाख के करीब बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के एक शराबी की ताकत यहां जानें: दो घंटे कटी रह गई पूरे शहर की बिजली

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शनिवार को गुटकर के समीप मौजूद थी। उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक युवक को शक के आधार पर रोक कर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 1 किलो 506 ग्राम चरस बरामद की गई। वहीं पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो मामले- ढांक से गिरा बुजुर्ग, तूड़ी लेने छत पर गया शख्स भी फिसला, दोनों नहीं बचे

युवक की पहचान 21 वर्षीय कुल्लू जिला बंजार निवासी के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ