हिमाचल: महिला ने खरीदा सिम; SMS आया दस्तावेज अधूरे हैं- क्लिक करते ही उड़ गए लाखों

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: महिला ने खरीदा सिम; SMS आया दस्तावेज अधूरे हैं- क्लिक करते ही उड़ गए लाखों

मंडी। हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस तरह के मामलों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं और लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है लेकिन जनता इन बातों और ठगों की चालबाजी को ना समझकर अपना लाखों का नुकसान करा बैठती है। 

यह भी पढ़ें: प्यार में पागल लड़की से बचकर हिमाचल में छिपा था; डेढ़ साल बाद घर पहुंचते ही हो गया हमला

ताजा मामला मंडी जिले से रिपोर्ट किया गया है। जहां एक नई तरह की साइबर ठगी का शिकार हुई महिला को 1 लाख 60 हजार रूपए की चपत लग गई। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में भ्योली की मौलश्रीलता ने शिकायत दर्ज कराई है कि किसी ने उनके एसबीआई के अकाउंट से 1,60,430 रुपए निकाल लिए हैं। 

पुलिस ने खुद बताया- किस तरह ठगी का शिकार हुई महिला 

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला ने हाल ही में एक नया सिम कार्ड खरीदा था। सिमकार्ड खरीदने के बाद उक्त महिला के मोबाइल नंबर पर यह मैसेज आता है कि सिम खरीदने के लिए उनके द्वारा जमा करवाए गए दस्तावेज अधूरे हैं। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 8 अधिकारियों का प्रमोशन: IFS बने प्रधान मुख्य अरण्यपाल, HFS को APCCF बनाया

इसी बातचीत के दौरान महिला के मोबाइल पर एक लिंक भेजा गया, जिसपर क्लिक करते ही महिला के खाते से लाखों रूपए गायब हो गए। उन्होंने आगे बताया कि उक्त महिला की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पति और सास ने महिला पर छिड़का मिट्टी का तेल, फिर लगा दी माचिस; 90% झुलसी

पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि ऑनलाइन ठग अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते हैं, जिन्हें पकडऩा पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बैंक खाते से जुड़ी जानकारी ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन किसी के साथ शेयर न करें। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर भी कई लिंक भेजे जा रहे हैं ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।

हिमाचल प्रदेश से जुडी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ