हिमाचल में होने वाले मंडी और फतेहपुर के उपचुनाव स्थगित, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल में होने वाले मंडी और फतेहपुर के उपचुनाव स्थगित, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश



शिमला। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश स्थित मंडी जिले की लोकसभा सीट और फतेहपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को स्थगित कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पहले खबर सामने आई थी कि हिमाचल बीजेपी की तरफ से चुनाव आयोग से इस कोरोना काल के दौरान चुनाव ना कराने की सिफारिश करने की बात भी कही गई थी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: हफ्ते भर के मौसम का हाल यहां जानें, 11 मई तक रहेगा खराब; अंधड़-ओलावृष्टि और बारिश

बता दें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पिछले माह हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी। वहीं, कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया (78) का निधन होने चलते यह सीट भी खाली हो गई थी, जिसके बाद यहां पर उपचुनाव कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। 

यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह ठाकुर की बेटी और स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ दर्ज हो FIR: एसपी के पास पहुंची शिकायत

इसी कड़ी में सूबे के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों- बीजेपी और कांग्रेस ने अपने अपने नेताओं को दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए जिम्मेदारी भी सौंप दी थी लेकिन अब आयोग के फैसले की वजह से यह चुनाव टाल दिए गए हैं। 

मद्रास हाईकोर्ट ने की थी आयोग की आलोचना

बता दें कोरोना महामारी के बीच 5 राज्यों के उपचुनाव को लेकर मद्रास हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई थी और उसे कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार ठहराया था। 

मद्रास उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग की तीखी आलोचना करते हुए उसे देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के लिए 'अकेले' जिम्मेदार करार दिया और कहा कि वह ''सबसे गैर जिम्मेदार संस्था'' है। अदालत ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के आरोपों में भी मामला दर्ज किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ