यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलते रहेंगे एटीएम; बैंकों में लेनदेन का समय भी हुआ सीमित
मिली जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 25 वर्षीय कुमार सिंह उर्फ नितिन निवासी गांव भोरा ने 8 मई देर रात जबरन युवती के घर में घुसकर उसके साथ जोर जबरदस्ती और दुराचार किया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक व युवती साथ पढ़ाई किया करते। वहीं, एक शादी के दौरान युवक ने युवती के सामने शादी के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसके बाद इन दोनों के बीच और नजदीकियां बढ़ गई और मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव
इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया, जिसका युवक ने वीडियो बना लिया। युवती का कहना है कि उसको इस बात की जानकारी नहीं थी। इस बीच युवक आठ मई को देर रात युवती के घर पहुंच गया और अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद अब युवती ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के सात लाख परिवारों को राहत: डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई
वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को देर रात दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks