जहां स्थित करसोग के कामाक्षा के पास एक अध्यापक ने तेज हथियार से अपने ही परिवार के तीन सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के सात लाख परिवारों को राहत: डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई
इस वारदात के बाद पहले तो तीनों घायल व्यक्तियों को नागरिक चिकित्सालय करसोग में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जिसके बाद गंभीर हालत देखते हुए यहां से दो घायलों मोनिका और कमला को प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव
डीएसपी करसोग गीताजलीं ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कामाक्षा समीप गांव करोल में यह घटना पेश आई है जिसमें हेमचंद द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
हेमचंद ने अपनी शिकायत में बताया है कि उनके भाई के घर में सायं समय परिवार में कोई बहस चल रही थी, जिस पर उन्होंने जाकर देखा तो अचानक उनका भाई तैश में आकर अपनी पत्नी मोनिका पर तेज हथियार से हमला किया तथा अपनी माता कमला देवी को भी घायल कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: चलते रहेंगे एटीएम; बैंकों में लेनदेन का समय भी हुआ सीमित
हेमचंद ने यह भी बताया कि बीच बचाव करते हुए उसे भी गहरी चोटें पहुंची है। डीएसपी गीतांजली ठाकुर ने आगे बताया कि उपरोक्त मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा घटना के पीछे क्या कारण रहे, उसको लेकर गहनता से छानबीन की जा रही। फिलहाल तीनों घायलों का उपचार चला हुआ है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks