CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम के गृह जिले का हाल: ऑक्सीजन के लिए घंटों तड़पता रहा 80 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव

मंडी। हिमाचल प्रदेश में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच सूबे में मरीजों का ग्राफ कुछ इस कदर बढ़ता जा रहा है कि प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हो रही है। 

इसी कड़ी में सूबे के सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी से एक बड़ी अव्यवस्था की खबर सामने आ रही है। यहां पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज को सांस लेने में हुई दिक्कत और सूचना देने के 4 घंटे के इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में कोरोना डर: नगर पालिका वर्करों ने झाड़ा पल्ला, अपनों ने भी संस्कार से कर दिया मना!

इस पूरे वक्त तक 80 साल का मरीज ऑक्सीजन के बगैर ही तड़पता रहा। मिली जानकारी के अनुसार गांव भ्रां निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से करोना पॉजिटिव है। 

इस बीच सोमवार की सुबह उसे सांस लेने में दिक्कत हुई तो लडभड़ोल में पिछले कल आई एंबुलेंस के माध्यम से उसे लडभड़ोल लाया गया। लेकिन जब उसे वहां से नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया जाना था, तो उसे पहले तो रेफर नहीं किया गया और बताया गया कि उसमें ऑक्सीजन की सुविधा नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में ये व्यवस्था है: लेट हुई एम्बुलेंस पॉजिटिव मरीज ने तोड़ा दम, PPE किट निकली छोटी

मिली जानकारी के अनुसार उनके पास सिलेंडर की सुविधा तो थी लेकिन उसमें ऑक्सीजन नहीं थी। इसके बाद दुर्जन चौहान के परिजनों ने 108 एंबुलेंस को संपर्क किया करीब 11:00 बजे करीब 4 घंटे तक 108 एंबुलेंस का इंतजार करते रहे 4 घंटे के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए दुर्जन सिंह के बेटे जितेंद्र चौहान ने बताया कि हमने सुबह 11:00 बजे से एंबुलेंस को फोन किया गया है। उनका कहना है कि  डॉक्टर कभी बता रहे हैं कि 4 घंटे लगेंगे अभी बता रहे हैं कि 6 घंटे लगेंगे। 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ