पधर पुलिस ने सूचना पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल शर्मसार: पिता ने 16 साल की बेटी के साथ किया मुंह काला, दी जान से मारने की धमकी
पंचायत प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने बताया कि द्रुघ गांव की पार्वती देवी (60) पत्नी स्वर्गीय सरजू राम घर के पास ही मवेशियों के लिए चारा काट रही थी। अचानक पांव फिसलने से महिला पेड़ से गिर कर जख्मी हो गई।
ग्रामीण और परिजन महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल पधर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार को जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks