हिमाचल: मेडिकल कॉलेज ने छिपाई कोरोना पेंशट की सच्चाई, फोन पर बात भी नहीं करने दी- गई जान

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: मेडिकल कॉलेज ने छिपाई कोरोना पेंशट की सच्चाई, फोन पर बात भी नहीं करने दी- गई जान

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित टांडा मेडिकल कॉलेज पर एक बड़ा आरोप लगा है, जिसने मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मृत कोरोना मरीज के परिजनों द्वारा यह आरोप लगाए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: पूर्व सीएम वीरभद्र की तबियत का हाल जानने IGMC पहुंचे CM जयराम, लिया अपडेट

चिंतपूर्णी के रहने वाले दीपाशु के मुताबिक़ उनके चाचा मनोज निवासी ज्वालाजी पिछले कुछ दिनों से टांडा कोविड वार्ड में भर्ती थे। जब हम फोन के माध्यम से उनसे संपर्क करना चाह रहे थे, तो प्रशासन ने उनसे बात नहीं करने दी और कहा कि आपके मरीज का ऑक्सीजन लेवल सही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोरोना पीड़ित के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल पीपीई किट को खुले में फेंका, घबराए लोग

बकौल दीपांशु, गुरुवार सुबह जब फिर से फोन किया तो बताया जाता है कि उनके चाचा का देहांत हो गया है। परिजनों ने आरोप जड़ा कि डाक्टर उनसे हर बात छिपाते रहे, जिसके बाद वहां पुलिस कर्मी भी हमें वहां से चले जाने का दबाव बनाते रहे। यही नहीं, वहां उपस्थित डाक्टर या अन्य स्टाफ भी इस पर कुछ नहीं कहना चाहता।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ