हिमाचल: राशन डिपो में 57 रूपए महंगा मिलेगा सरसों तेल, बाजार में 190 प्रति लीटर तक बिक रहा

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

हिमाचल: राशन डिपो में 57 रूपए महंगा मिलेगा सरसों तेल, बाजार में 190 प्रति लीटर तक बिक रहा

शिमला। कोरोना संक्रमण के चलते अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ रहा है। कई चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। दालों के बाद राशन डिपो में सरसों का तेल 57 रुपए महंगा हो गया। इससे 18.90 लाख परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। फिलहाल राशन डिपो में तीन श्रेणियों के लिए 98 से 117 रुपए प्रति लीटर तक सरसों तेल मिल रहा था। अब इसके दाम 155 से 175 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में गज़ब हो गया: मंगाया 15 हजार का मोबाइल, डिब्बे में निकला प्याज

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरसों तेल को नैफेड से खरीदने की परमिशन दी है। नैफेड से खाद्य एवं आपूर्ति निगम महंगे दाम पर तेल खरीदेगा। खुले बाजार में तेल 170 रुपये से 190 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। सरसों तेल को खरीदने के लिए ऑर्डर दिया जा रहा है। इस महीने से आपूर्ति शुरू हो जाएगी। सरकार तेल पर पांच रुपये प्रति लीटर अनुदान पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाती है।

टेंडर हुए थे रद्द

मार्केट में तेल के दाम बढ़ने के दो दिन बाद खाद्य एवं आपूर्ति निगम ने तेल के टेंडर खोलने थे। इसके लिए निविदाएं कंपनियों ने पहले दे दी थीं। सैंपल के पास न होने और दो ही कंपनियों के आने की बात कर टेंडर रद्द कर दिए गए। ऐसे में तेल की सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए जल्द से टेंडर निकाले जाएंगे।

राशन डिपो में सरसों तेल का दाम

श्रेणी, राशनकार्ड धारक, पुराने दाम, नए दाम, दाम में अंतर

बीपीएल व अन्य, 7.10 लाख, 98, 155, 57

एपीएल, 11.15 लाख, 103, 160, 57

आयकर दाता, 0.65 लाख, 117, 175, 58

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ