यह भी पढ़ें: हिमाचल में निकली जॉब: सिर्फ दो जिले के युवाओं को मौका, यहां जानें डीटेल
मिली जानकारी के मुताबिक़ यह निर्णय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। राज्य सरकार ने प्रदेश में जारी कोरोना कर्फ्यू के तहत 10 मई 2021 के सुबह छह बजे से कुछ और सख्त पाबंदियां लगाने का निर्णय लिया है।
जाने इस बैठक में और क्या क्या फैसले हुए
- प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अतिरिक्त अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।
- दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें दिन में केवल तीन घंटे ही खुली रहेंगी। इसका समय संबंधित उपायुक्तों की ओर से निर्धारित किया जाएगा।
- सार्वजनिक परिवहन आगामी आदेशों तक बंद रहेगा और निजी वाहनों को आपात स्थितियों में ही आवाजाही की स्वीकृति होगी।
यह भी पढ़ें: ये हिमाचल है : ये 19 लाख का पुल है और ये हवा का झोंका भी नहीं सह पाया, ढह गया
सीएम ने राज्य के लोगों से कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी कार्यान्वयन में अपना पूर्ण सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने लोगों से घर में ही रहने और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने और प्रदेशवासियों के जीवन और सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks