शिमला: कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी सड़क दुर्घटना की ख़बरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला कोटखाई तहसील का है। मिली जानकारी के अनुसार खाई में कार लुढ़कने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं चालक समेत 2 अन्य जख्मी हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 16 मई तक ख़राब रहेगा मौसम; भारी बारिश-अंधड़ और बर्फबारी का अलर्ट जारी
घटना मंगलवार दोपहर चारा बजे के करीब की है। कार (HP52A0981) अनियंत्रित होकर खायी में लुढ़क गई। कार में तीन व्यक्ति सवार थे। सभी कोटखाई तहसील के ही रहने वाले थे। मृतक की पहचान दरबार गांव निवासी बालक राम के पुत्र रमेश चौहान (54 वर्ष) के रूप में हुई है। कार चालक शीलडु निवासी अमित चला रहा था।
यह भी पढ़ें: 10वीं से प्रोमोट हुए छात्रों का 11वीं में एडमिशन शुरू, ऑनलाइन भरना होगा फॉर्म
एसपी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि की है और कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। कोटखाई पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हादसे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks