CM जयराम ने चेताया- दूसरी लहर का पीक आना बाकी; अभी और बढ़ेंगे मामले!

Ticker

6/recent/ticker-posts

adv

CM जयराम ने चेताया- दूसरी लहर का पीक आना बाकी; अभी और बढ़ेंगे मामले!

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की जनता को कोरोना की दूसरी लहर के पीक के लिए चेतावनी दी है। दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री ने राजधानी के पीटरहॉफ से होम आइसोलेशन किट और कोविड केयर मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया।

दूसरी लहर का पीक आना बाकी:

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी !लहर का पीक आना अभी बाकी है। मामले और बढ़ सकते हैं, हम इस आशंका से इंकार नहीं कर सकते। सीएम जयराम ठाकुर ने होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के लिए एक मोबाइल ऐप भी शुरू की, जिसमें उन मरीजों के उपचार की निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: ड्राइवर से छूटा पिकअप का कंट्रोल, सड़क पर पलटी- एक शख्स की मौके पर गई जान

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम आइसोलेशन किट कोरोना मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए दी जा रही है। विधायक इन किटों को उन सभी मरीजों तक पहुंचाएंगे जो होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। अस्पतालों से जो स्वस्थ होकर जा रहे हैं उन तक भी विधायक इस किट को पहुंचाएंगे। इसमें बुकलेट, थर्मामीटर, मास्क, दवाएं, मागदर्शक पुस्तिका, आयुर्वेद और विटामिन आदि की दवाएं हैं।

एम्स बिलासपुर की ई संजीवनी ओपीडी का भी किया लोकार्पण:

सीएम ने कहा कि अगर इस किट में कोई और भी चीजें जोड़ना चाहे तो जोड़ें। जो प्रतिनिधि अपनी ओर से इस किट में कुछ जोड़ना चाहता है तो जोड़ें। जोड़ना भी चाहिए। केवल दवाएं डाक्टर की प्रिस्क्रिप्शन से ही डाली जाएंगी। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2,000 KM दूर से मजदूरी करने आया था; दो भाइयों ने पीट-पीट कर मार डाला

सीएम ने एम्स बिलासपुर की ई संजीवनी ओपीडी का भी लोकार्पण किया। इससे लोग ऑनलाइन परामर्श ले सकेंगे। स्वास्थ्य सचिव ओंकार अवस्थी ने विस्तृत आंकड़े पेश किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि एक वक्त में हिमाचल प्रदेश में कोविड टेस्ट की कोई व्यवस्था नहीं थी। शुरू में जब एक केस आया था तो उसका सैंपल दिल्ली भेजा गया। 

यह भी पढ़ें: वीरभद्र का अपमान पड़ा बाली को भारी: राजा के समर्थकों ने रातों-रात दिखा दिया आइना

अब इस बात को देखा जा रहा है कि प्रदेश में 31 हजार के आसपास सक्रिय केस हैं। पहली लहर की बात करें तो उसमें बहुत बड़ी संख्या नवंबर और  दिसंबर के महीने में देखी गई। 982 लोगों की दुखद मृत्यु हुई। राधास्वामी सत्संग ने हमें स्थान उपलब्ध करवाए, हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। कोविड संकट में करीब 3100 नई नियुक्तियां की गईं।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ