ऊना: रहस्यमय तरीके से ढाबा कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल अम्ब के तहत घेवट बेहड में स्थित एक ढाबे पर गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान अर्जुन सिंह नामक 57 वर्षीय एक व्यक्ति काम करने आया था। कल अचानक से उसकी मौत हो गई।
पहाड़ी भाषा में करता था बात:
मौत की कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, हार्ट अटैक होने का कयास कुछ लोग लगा रहे हैं। मृतक के परिजनों के बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: गुरु के नाम पर कलंक निकला हिमाचली कोच; प्रदेश का मान बढ़ाने गई बेटी की लूटी आबरू
पुलिस वालों ने जब ढाबा मालिक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह लॉकडाउन में काम करने आया था। अपने घर का पता भी नहीं बताया था और कहता था कि उसके आगे-पीछे परिवार में कोई नहीं है जबकि वह पहाड़ी भाषा में बात करता था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कर्फ्यू में चल रहा था 'लाल परी' का धंधा; मौके पर पहुंचे SDM
पुलिस ने मामले में सी।आर।पी।सी। की धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव को ढ़ाबा मालिक को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजहों का खुलासा हो पाएगा।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए यहां क्लिक कर डाउनलोड करें News 4 Himalayans का मोबाइल एप




0 टिप्पणियाँ
Please do not enter any spam link in the comment box. Thanks